गोमिया। पीडीएस डीलर एसोसिएशन गोमिया की एक बैठक गुरुवार को आईईएल मैदान में हुई जिसकी अध्यक्षता डीलर राजेंद्र रजक ने किया। बैठक में उपस्थित सभी डीलरों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए अपने विचार भी रखें वही विशेष बिंदुओं पर हुई के पश्चात् निर्णय लिया गया कि गोमिया प्रखंड जन वितरण प्रणाली को मजबूतीकरण के लिए तीन हिस्सों में परस्पर बांटा गया। पहला जोन जरकुंडा से लेकर हुरलुंग तक रखा गया जिसका संयोजक कोलेश्वर रविदास को बनाया गया, दूसरा जोन ललपनिया से पचमो तक रखा गया जिसका संयोजक अटल हलदर को बनाया गया वहीं तीसरे जोन का स्वरूप खम्हरा से लेकर कथारा तक बनाया गया जिसका संयोजक डीलर बद्री राम को बनाया गया। इसी प्रकार संगठन मजबूतीकरण को लेकर प्रत्येक डीलर प्रति माह एक निश्चित राशि एकत्रित करेंगे. महिला संगठन को मजबूत करने के लिए महिला संयोजक के रूप में शबनम आरा को बनाया गया। डीलरों ने सर्व सम्मति से मुख्य संरक्षक के रूप में गोमिया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय को बनाया गया। बैठक का संचालन कर रहे बद्री राम ने कहा कि पंकज पांडेय को संरक्षक बने जाने से संगठन को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
मौके पर भीमसेन पासवान, अतुल चंद्र, निर्मला देवी, सुनीता कुमारी, शारदा देवी, विनोद सोनकर, प्रदीप कुमार, अमित कुमार डे, एनुल अंसारी, राजकुमार, केदारनाथ, किशुन महतो, श्याम नंदन राम, प्रकाश कुमार, अशोक कुमार, हेमलाल राम, सरिता देवी, राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शबनम आरा एवं बद्रीराम ने संयुक्त रूप से किया।