गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने शनिवार को गोमिया थाना में आवेदन देकर बीते 5 दिनों से लापता अपनी 19 वर्षीय पुत्री की खोजबीन की गुहार लगाई है।
पीड़िता मां ने लिखित आवेदन में पुलिस को बताया है कि उसके पति दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं, बीते 15 नवंबर को उसकी पुत्री किसी काम से दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। बताया कि शुक्रवार की संध्या उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया जिसमें उसकी लापता पुत्री ने शादी कर लेने व उसकी खोजबीन नहीं करने की बात कही गई थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी द्वारा उसे शादी कर लेने की बात बताई गई परंतु वह कहां है इसकी जानकारी नहीं दी गई। बताया कि फोन आया उक्त अंजान नंबर भी अब बंद आ रहा है। महिला ने पुलिस से बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है।