place Current Pin : 822114
Loading...


मोहन महतो हत्याकांड पुलिस को पहली सफलता, एक आरोपी टेकलाल को किया गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

location_on Gomia access_time 01-Nov-21, 10:48 PM

👁 833 | toll 680



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कढ़मा गांव में बीते 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि को नींद से सोते हुए मोहन महतो की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने घटना में सम्मिलित एक आरोपी टेकलाल महतो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीपीओ बेरमो के निर्देशन गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही थी। जिसमें हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी टेकलाल महतो को बड़की सीधाबारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी बहुत जल्द करने का दावा किया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी औरा पोखरिया के अपने एक संबंधी प्रकाश महतो के साथ कढ़मा निवासी मोहन महतो व उसकी मां खिरिया देवी की गला घोंटकर हत्या करने पहुंचा था। जिसमें मोहन की मौत हो गई थी परंतु वृद्धा खिरिया को अचेत अवस्था मे मरा हुआ समझकर आरोपी छोड़ भागे थे। जो बाद में बच गई तथा पुलिस से उक्त घटनाक्रम की शिकायत कर दोनों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी विवेक तिवारी के नेतृत्व में हुए छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुअनि बाबूलाल बेदिया, सअनि रामेश्वर वर्मा, दीपक कुमार, अजय यादव, चुनचुन पासवान, धर्मेंद्र रवानी आदि शामिल है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play