गोमिया। गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत से गोमिया के समाजसेवी प्रदीप रवानी की पत्नी सुनीता देवी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रबल दावेदार के रूप में चुनाव म लड़ेंगी। उक्त बातें मंगलवार को समाजसेवी प्रदीप रवानी अपने आवास पर आयोजित एक सादे समारोह के दौरान कह रहे थे। उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव में अबकी बार जात-पात, लोभ-लालच और भ्रष्टाचार को दरकिनार कर विकास को चुनने की अपील की। कहा कि सरकार के विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं को निर्बाध जनता तक पहुंचना ही उनका ध्येय होगा। वहीं भावी मुखिया पफ की सदस्या सुनीता देवी ने भी अपने पति द्वारा अब तक किए गए जनता हित के महत्वपूर्ण कार्यों को बताया। कहा कि समाजसेवा ही उनके परिवार का मुख्य संदेश रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौके पर माधव चौधरी, आंनद साव, सैराज खान, जलाउद्दीन खान, तेजनारायण साव, सुखदेव साव, लखन स्वर्णकार, रामचंद्र स्वर्णकार, मोहित कान्दु, रिंकू कान्दु, बासदेव पासवान, घनश्याम स्वर्णकार, चंद्रदीप अग्रवाल, सुनील स्वर्णकार, सुरेश साव, भोली साव, रंजीत पासवान, वीणा देवी, सुनीता देवी, गीतांजलि देवी, पूर्णिमा देवी, आशा देवी, चंदा देवी, सरिता देवी, गोपाल सिन्हा, रवि पासवान, विजय पांडेय, संतोष साव, मोहन साव, विनोद साव, विक्की साव, राजेश साव, रामचंद्र साव, प्रकाश साव सहित कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और मुखिया पद पर बड़ी जीत दिलाने का संकल्प लिया।