गोमिया। गोमिया जिला परिषद भाग दो की निवर्तमान जिप सदस्या शालिनी भारती ने एक बार फिर आगामी पंचायत चुनाव में जिला परिषद के दावेदार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जिप सदस्या उक्त आशय की जानकारी सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को दिया। जिप सदस्या ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में एक बार फिर से जिला परिषद उम्मीदवार रहेंगी। कहा कि विभाग द्वारा जिला परिषद सदस्य के लिए सीधा फंड नहीं होता लेकिन समाजसेवा का एक माध्यम जरूर बनता है। वहीं जिप सदस्या ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया। इसीप्रकार बीते दो वर्षों में कोरोना काल के दौरान भी जरूरतमंद तथा प्रभावित लोगों को मास्क, सेनेटाइजर सहित व्यक्तिगत मदद करने की भी बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल भारती, प्रदीप गुप्ता, मनोज साव, दासो उरांव, जीतू पांडेय, बंधन रविदास, अजय कसेरा, पिंटू पासवान, सत्येंद्र कुमार सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक बार फिर से बड़ी जीत दिलाने का संकल्प लिया।