गोमिया। गोमिया के देवीपुर स्थित होसिर पश्चिमी पंचायत भवन में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है। शिविर में मुख्य नेत्र चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार की अगुवाई में 4 सदस्यीय नेत्र विशेषज्ञों द्वारा शिविर में पहुंचे लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।
मुख्य नेत्र चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि रोगियों में मोतियाबिद व दृष्टि दोष पाए जाने पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं दवाएं दी जा रही है। 32 मोतियाबिद के रोगियों का रामगढ़ के एक निजी हास्पिटल की तरफ से नि:शुल्क आपरेशन कराया जाएगा। जिन रोगियों के आपरेशन होंगे, उनकी व्यवस्था रामगढ़ हास्पिटल द्वारा की जाएगी। बताया कि शिविर में कुल 82 रोगियों की जांच कर परामर्श व दवादि दिया गया है, वहीं जिन रोगियों के ऑपरेशन हिने हैं उन्हें शुल्क सहित चश्मे व दवादि दिए जाएंगे। नेत्र जांच टीम में आदिति कुमारी, प्रतीक कुमार, विनीत प्रियदर्शी, कसर खालिद अंसारी मौजूद थे।
मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी मुखिया नंदू प्रजापति, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद, गजेंद्र तिवारी, नारायण रविदास, महेश कुमार, लालजी यादव आदि मौजूद थे।