लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का शिलान्यास करने साड़म पहुंचे गिरिडीह सांसद व गोमिया विधायक कहा- जल्द हीं गोमिया डिग्री कॉलेज में हुई अनियमितता की जांच, तेनुघाट आईटीआई और साड़म विद्युत सबस्टेशन को चालू किया जाएगा
गोमिया। संसदीय क्षेत्र गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो रविवार को साड़म के जरासंघ नगर में पहुंचे और एक करोड़ 42 लाख 45 हजार की लागत से साड़म बुटबरिया टोला से स्वांग गेस्ट हाउस तक बनने वाले लगभग साढ़े 5 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि लगभग दो वर्षों का कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रहा। अब कोरोना समाप्ति की ओंर है विकास कार्य भी अब कुछ महीनों धरातल में दिखने लगेंगे। जिसकी शुरूवात आज के सड़क शिलान्यास से हुई है। सांसद ने कहा कि 2024 तक गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के अंदर लगभग एक हजार किमी प्रधानमंत्री सड़क योजना का जाल बिछेगा। वहीं गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि उनका विधायक बने 20 माह हुआ है, लगातार विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बहुत जल्द एक अरब लागत की योजना गोमिया विधानसभा क्षेत्र के में देखा जायेगा। विधायक ने इस दौरान गोमिया में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज में हुई अनियमितता की जांच करते हुए उसमें सुधारकर उसे जल्द चालू करने, तेनुघाट आईटीआई को चालू करने, साड़म विद्युत सबस्टेशन को नवंबर माह में चालू करने का भी आश्वासन दिया है। वहीं दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से जल्द से जल्द और अधिकाधिक कोविड टीकाकरण कराने पर भी जोर दिया।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने सांसद और विधायक को स्थानीय सड़क, पीने का पानी, बिजली, नाली आदि की समस्या को सुनाया और उसके निराकरण की बात कही। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द समस्याओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि बिपिन कुमार, गोमिया प्रखंड आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, समाजसेवी जय प्रकाश तिवारी, शमशेर सिंह, भगवान दास राम, अवध किशोर, डीएन रवानी, सिकंदर कुमार, डोमन राम, शत्रुघन प्रसाद, विशाल कुमार वर्मा, सुनील कुमार राम, नरेंद्र वर्मा, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित थे।