टूटीझरना में निर्माण पूर्व हाइडल प्लांट के ग्रामीणों द्वारा हो रहे विरोध के बीच मध्यस्थता करने पहुंचे अधिकारी, नहीं पहुंचे एक भी ग्रामीण, अधिकारी बैरंग लौटे
गोमिया। गोमिया प्रखंड के टूटीझरना में डीवीसी द्वारा प्रस्तावित 1500 मेगावाट के हाइडल पॉवर प्लांट निर्माण को लेकर चल रहे सर्वे कार्य व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसका पुरजोर विरोध के बाद शुक्रवार को गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो, डीवीसी के सीएसआर सीनियर मैनेजर अशोक कुमार तिवारी, डीवीसी वरीय प्रमंडलीय अभियंता अमित कुमार, गोमिया सीआई लालमोहन दास पिंडरा गांव पहुंचे। पूर्व घोषित तीथिय कार्यक्रम में सामंजस्य स्थापित करने व समस्याओं का निराकरण के लिए वार्ता करने पहुंचे अधिकारी घंटो इंतजार करते रहे परंत कोई भी ग्रामीण बात चीत को कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा। अंततः घंटों इन्तेजार के बाद मध्यस्थता करने पहुंचे2 अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
बता दें कि डीवीसी गोमिया के लुगू पहाड़ से बहने वाली कैरा झरना में 1500 मेगावाट का हाइडल पॉवर प्लांट की निर्माण के लिए 496 हेक्टर भूमि अधिग्रहित कर रही है, जिसका लगातार सर्वे कार्य भी जारी है। लेकिन परियोजना से प्रभावित हो रहे गांव के लोग वन भूमि पर अपना अधिकार बताकर प्लांट निर्माण का पुरजोर विरोध व बोर्डगड़ी भी कर रहे हैं।
गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि स्थानीय आदिवासियों द्वारा वनभूमि पर अपना अधिकार बताकर प्लांट निर्माण का विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों की बैठक करने पर सहमति के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार पिंडरा गांव पहुंचे थे। आज के बैठक का भी मूक विरोध को देखते हुए डीवीसी के अधिकारी घंटों इंतजार के बाद वापस लौट गए हैं। ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या समाधान करने पिंडरा गांव पहुंचे थे लेकिन बात करने कोई नहीं पहुंचा।