गोमिया। गोमिया प्रखंड के सिंयारी पंचायत अंतर्गत छोटकी कोयोटांड़ गांव में बीती देर रात एक 35 वर्षीय युवक की मौत कुएं में गिरकर व डूबने से हो गई। मृतक छोटकी कोयोटांड़ गांव निवासी राम किशोर महतो बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अचानक घर जाने के क्रम में वह असहज होकर कुएं में गिर पड़ा। इसके बाद आस पास के लोग शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने राम किशोर को कुएं से निकालने की पूरी कोशिश की। बताया जाता है कि रात के अंधेरे व कुएं में पानी अधिक होने के कारण काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसने दम तोड़ दिया था। युवक की मौत के बाद मृतक की पत्नी बिमली देवी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र कमाऊ था। हाल ही में उसके बड़े पुत्र सोनू कुमार की सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था जो अभी भी बेड पर है। पत्नी ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।