गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरवाकोचा के तत्कालीन सचिव सह पारा शिक्षक सेराज द्वारा विद्यालय में ओएनजीसी के सीएसआर मद से लगे डीप बोरिंग के मोटर, पानी टंकी, स्विच बोर्ड, वायरिंग नल सहित 5 पंखा सहित वायरिंग को उखाड़कर निजी उपयोग के लिए घर ले जाने के मामले को दैनिक जागरण अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पूर्व सचिव सेराज ने गुरुवार को विद्यालय के सामानों को विद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष छोटेलाल मांझी के जिम्मे विद्यालय को लौटा दिया है। वर्तमान अध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि पूर्व सचिव ने 5 पंखा को छोड़कर सारे सामान लौटा दिया है। जल्द ही 5 पंखों को भी लौटाए जाने की बात कही गई है। बता दें कि जर्जर होने के कारण बंद पड़े उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरवाकोचा के पूर्व सचिव सह पारा शिक्षक सेराज द्वारा बीते 7 सितंबर को ओएनजीसी के द्वारा विद्यालय में लगाए गए डीप बोरिंग के मोटर, पानी टंकी, स्विच बोर्ड, वायरिंग नल सहित 5 पंखा व वायरिंग को कबाड़ कर अपने साथ ले गए थे। जिसके खबर को दैनिक जागरण ने प्रकाशित किया था।