गोमिया। गोमिया प्रखंड के होसिर चटाई चंद्रवंशी समाज ने सोमवार को समिति के संरक्षक दिनेश्वर राम के आवास में बैठक कर पुराने समिति की मान्यता से रद्द करते हुए पुनर्गठन किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिनेश्वर राम ने कहा कि कोरोना के दूसरी लहर के दौरान चंद्रवंशी समाज ने बहुत कुछ खोया है। समिति के रीढ़ कहे जाने वाले चंद्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष सह होटल व्यवसाई दिवंगत राज नारायण प्रसाद, सरकारी शिक्षक सह समाज के पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार वर्मा के रूप में अपूर्णीय क्षति हुई है। बताया कि उसके बाद समिति का कार्य जैसे थम सा गया था। इसीलिए इस विपत्ति काल में समिति के सफल संचालन के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया है।
यहां सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सुरेंद्र राम, सचिव नवीन कुमार, उप सचिव विशाल कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील राम संरक्षक के रूप में भगवान दास व दिनेश्वर राम का चयन किया गया। नई समिति में 2 संरक्षक, 5 पदाधिकारी तथा 6 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया है।
मौके पर उमेश राम, अजित कुमार, कुलदीप राम, नरेंद्र कुमार वर्मा, बंटी कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।