place Current Pin : 822114
Loading...


पेटरवार पुलिस ने जमशेदपुर की भटकी एक महिला को गोमिया के "माहेर" संस्था को सौपा

location_on Gomia access_time 08-Sep-21, 10:14 PM

👁 951 | toll 740



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना की पुलिस द्वारा बीती रात एक महिला को गोमिया के आईईएल कसवागढ़ स्थित अनाथों के हित मे काम करने वाली संस्था "माहेर" को सौपा गया। इस संबंध में पेटरवार थाना के एसआई चंदन भारती ने बताया कि बीती शाम संध्या गश्ती के दौरान एक महिला थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर अकेले घूमते हुए पाई गई। महिला से पूछे जाने उसने अपना परिचय नैना सोय, पति दशरथ सोरेन उर्फ घोरा सोरेन जमशेदपुर की बात कही। पूछे जाने पर पता चला कि वह जमशेदपुर जिला की रहने वाली है, और रास्ता भटक गई है। एसआई ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन महिला को सुरक्षार्थ रखवाने के लिए चाइल्ड लाइन बोकारो, मानव सेवा संस्थान बोकारो, झालसा बोकारो, सीडब्ल्यूसी बोकारो के अलावा समाज कल्याण संस्थान व सीडीपीओ तक से संपर्क किया गया परंतु कहीं से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। बताया कि अन्तोगत्वा एसडीएम बेरमो से संपर्क करने पर गोमिया स्थित माहेर संस्था में महिला को सुपुर्दगी का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात माहेर के शाखा इंचार्ज राजेश कुजूर से संपर्क कर जिम्मनामा बनाकर महिला को सौप दिया गया।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play