place Current Pin : 822114
Loading...


तेनुघाट डैम: डैम किनारे अधेड़ का क्षत विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में सनसनी

location_on Gomia access_time 29-Aug-21, 06:16 PM

👁 1536 | toll 1216



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट ओपी क्षेत्र के साड़म पूर्वी पंचायत स्थित तेनुघाट बांध किनारे रविवार को एक अज्ञात अधेड़ (50 वर्ष) का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अहले सुबह 5 बजे के आस-पास स्थानीय मछुआरों ने शव को देख स्थानीय साड़म पश्चिमी मुखिया शोभा देवी को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोमिया और तेनुघाट ओपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल तेनुघाट ओपी क्षेत्र में होने के चलते डेड बॉडी को ओपी थाना पुलिस अपने साथ ले गयी। थाना प्रभारी द्वय क्रमशः गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा व तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह का कहना है कि शव देखने से ऐसा लगता है कि शव तीन-चार दिनों से वहां पड़ा है। मृतक हल्का गुलाबी कलर का कमीज व काला फूल पैंट पहना हुआ है। सड़ी गली हालत में मिली शव वहां तक किस परिस्थिति में पहुंचा और यह कौन है यह जांच का विषय है। बहरहाल, थाना पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play