place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में बज्रपात की घटना में महिला की मौत, शरीर व बाल बुरी तरह झुलसा, पुलिस कार्रवाई में जुटी

location_on Gomia access_time 24-Aug-21, 04:18 PM

👁 2415 | toll 1569



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के गोमिया पंचायत के ग्राम मोदी टोला में मंगलवार की शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण हुए तेज बज्रपात से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों क्रमशः संजय यादव व रामेश्वर यादव ने बताया कि मोदी टोला निवासी सह राजमिस्त्री लालदेव यादव उर्फ लाला की पत्नी कौशिल्या देवी (50) जानवरों को लेकर गोमिया पानी टंकी के पास खेत में चराने गई थी। अचानक मौसम खराब होने से वह एक जामुन के पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी क्रम में जामुन के पेड़ में ज़ोरदार आवाज में हुई तेज बज्रपात से महिला भी उसके चपेट में आ गए। बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही कौशिल्या देवी की मौत हो गई। उसके शरीर सहित बाल भी झुलस गए। भतीजा भतीजा गोविंद यादव व सुरेश यादवन बताया कि घटना की सूचना गोमिया पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद पति लालदेव यादव, पुत्री गीता कुमारी सहित नाती विक्की यादव सहित का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक गोमिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play