मुड़मा जतरा स्थल में मुहर्रम के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद पर सड़क जाम
मांडर प्रखण्ड के मुड़मा जतरा स्थल में मुहर्रम के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के कारण मंगलवार को क्षेत्र में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। मामले को सुलझाने को लेकर थाना परिसर में डीएसपी अनिमेष मैथानी की अगुवाई में दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई, पर इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
विवाद का कारण : एक पक्ष के लोगों का कहना है कि मुड़मा जतरा स्थल स्थित एक भूभाग जो खतियान में गैरमजूरवा है, उस स्थान पर उनके द्वारा सदियों से मुहर्रम मेले का आयोजन किया जाता रहा है।
दूसरे पक्ष ने किया एनएच को जाम खबर लिखे जाने तक तकरीबन 10:00 बजे तक प्रशासन और दोनों पक्षों के बीच वार्ता को लेकर बैठक जारी थी