गोमिया। हरियाली महिला मंच गोमिया द्वारा सोमवार को गोमिया बस्ती में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। मंच की अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में यहां साज-सज्जा, मेहंदी डिजाइन, आरती थाली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें मंच की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लेकर महोत्सव को यादगार बनाया। इसके बाद नृत्यांगना व गीत-संगीत का दौर चला। इसमें महिलाओं ने सावन पर आधारित गीत गाकर आयोजन को सफल बनाया। मौके पर मंच की सचिव लक्ष्मी जयसवाल ने कहा कि सावन का महीना सबों को भाता है। प्रकृति भी सावन में श्रृंगार कर प्राणियों को उत्साह के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
सावन महोत्सव में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु देवी, विभा पांडेय, पूजा जयसवाल, प्रियंका अग्रवाल, गौरी देवी, प्रतिमा देवी आदि शामिल हुई।