place Current Pin : 822114
Loading...


अनुबंध, आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग- ठेकेदारी प्रथा बंद करे सरकार, नए सत्र के लिए हुआ एक दिवसीय सम्मेलन सह चुनाव

location_on Gomia access_time 11-Aug-21, 05:25 PM

👁 812 | toll 588



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन एवं चुनाव का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन संघ के प्रदेश के महामंत्री रामाधार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के महामंत्री रामाधार शर्मा जो अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सचिव भी हैं) ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कर्मचारी एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा समय पर एसीपी, एमएसीपी नहीं दिया जा रहा है। वहीं, संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों की सेवा नियमित नहीं की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों की बहाली ठेका पर हो रही है जिससे कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। मेहनत के अनुसार न तो उन्हें वेतन मिल रहा और न ही सुविधा का लाभ। नौकरी भी सुरक्षित नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स की बजाए स्थायी बहाली होनी चाहिए ताकि कर्मचारी सही ढंग से काम कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातें सरकार नहीं सुनी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन की जाएगी। प्रखंड कमेटी का गठन इसके साथ ही चिकित्सा संघ के सम्मेलन के बाद नए सत्र के लिए प्रखंड कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मजूमदार, उपाध्यक्ष सरयू रविदास, हीरालाल रवानी, सचिव दिनेश राम, संयुक्त सचिव रवि कुमार, दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को बनाया गया। इसीप्रकार प्रखंड महिला कमिटी में संयोजिका कुमकुम कुमारी, उप संयोजिका रेणु यादव, तथा कार्यकारिणी समिति में ललिता मुर्मू, खुशबू रानी, तारा तिग्गा, उमा खलखो रीमा कुमारी, महेंद्र प्रजापति, सुषमा कुमारी, प्रमोद कुमार, तौफीक आलम, मेरी तिग्गा, गणेश प्रजापति आदि को बनाया गया है। मौके पर संघ के जिला मंत्री धनबाद बाबुनन्द प्रसाद, बोकारो, रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष बालकृष्ण मुरारी, संयुक्त मंत्री नवीन कुमार, सदस्य हरि सिंह, अनिल कुमार व संजय कुमार उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play