place Current Pin : 822114
Loading...


चतरोचट्टी थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला हुआ दर्ज, पीड़िता ने पति के दूसरी शादी करने का भी लगाया है आरोप

location_on Chatrochatti, Gomia access_time 07-Jan-21, 12:24 AM

👁 1074 | toll 573



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। चतरोचट्टी थाना अंतर्गत हुरलुंग की विवाहिता ने बुधवार को अपने पति, सास, ननद सहित सात लोगों के विरूद्ध चतरोचट्टी थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार विवाहिता ने अपने पति दीपक राम, सास तारा देवी पर आरोप लगया है कि उनके द्वारा शादी के कुछ वर्ष के बाद दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपए और एक गाड़ी के लिए प्रताडित किया जाने लगा और जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे पति, सास एवं ननद द्वारा मुझे लाठी डंडो से मार-पीट किया गया तथा दो बार पंखे से लटका कर जान से मारने की कोशिश भी उनके द्वारा की गई। बताया कि मेरे पति एवं परिजनों द्वारा दहेज की भूख इस कदर बढ़ चुकी थी कि इसके द्वारा मुझे देह-व्यापार के लिए भी दबाव डाला जाता और पैसे कामाने के लिए कहा जाने लगा। बताया कि मुझे 3-3 दिनों तक भूखे रख कर बंद कमरे में भी पीटा गया। यहां तक की किसी से बात तक नहीं करने दिया जाता था। इसके उपरांत भी जब मैं दहेज की मांग पुरा नहीं कर पाई तो किरासन तेल डालकर जान से मारने की कोशिश किया गया तब मैंने किसी से अपनी बहन के पास चुपके से फोन कर आपबीती बताई। बहन मुझे मायके चिदरी ले गयी। बताया कि उसके ठीक एक दिन बाद उसके पति दीपक पुनः वहां पहुँचकर घर में घुसकर दोनों बहन को मार-पीट किया और जान से मारने की धमकी भी दिया गया। पीड़िता ने कहा है कि 10 वर्ष पूर्व में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उनका विवाह उक्त परिवार में हुआ था, और उनसे एक 9 साल का बच्चा भी है। बावजूद पति गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर बगिया टोला में दूसरी शादी रचाई। इस पूरे प्रकरण में पीड़िता ने पति सास ननद सहित सात लोगों को नामज करते हुए आरोपी बनाया है। इस बाबत चतरोचट्टी थाने में भादवि की धारा 307/498(A)/494/506/504/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play