गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के आईईएल आवासीय कॉलोनी ई टाइप में शुक्रवार देर शाम को एक ई 6/1 में आग लग गई। आग से घरेलु सामान जल गया। वहीं मकान की दिवारों, छत्तों और फर्श को भी नुकसान पहुंचा है। मकान में आग और धुआं उठते देख आस पास के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही आवास मालिक शैलेश सिंह ने कंपनी के अग्निशमन केन्द्र से दमकल और आईईएल थाना पुलिस को सूचना दिया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात दस बजे तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग साढ़े आठ बजे के आस पास लगी। आग के कारण धुंआ उठते देख आस पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। आग की सूचना से एकबारगी क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बड़ी तादाम में लोग आग लगने के स्थल पर जमा हो गए। अगलगी की घटना में घरेलु सामान के अलावे एक मोटरसाइकिल के अगले हिस्से तथा वाशिंग मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मकान मालिक शैलेश सिंह ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के वक्त मकान में कोई नहीं था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया कि अगलगी से मकान और मकान में रखे दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी खासा नुकसान पहुंचा है। आईईएल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।