place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया के सदुरवर्ती गांवों में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत खेल सामग्री का किया गया वितरण

location_on Chatrochatti, Gomia access_time 05-Jan-21, 11:45 PM

👁 615 | toll 380



Bokaro Status check_circle 1.8 star
Public

गोमिया। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशन बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी पुलिस व कोनार डैम सीआरपीएफ 26वीं बटालियन की ई कंपनी संयुक्त रूप से मंगलवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत कई कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोनार डैम के 26वीं बटालियन ई कंपनी के सहायक कमांडेंट मुन्ना लाल व चतरोचट्टी थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी सदलबल मौजूद थे। थाना क्षेत्र के चतरोचट्टी, हुरलुंग व बड़की सीधाबारा में जवानों ने ग्रामीण महिलाओं को टॉर्च, युवाओं को फुटबॉल, वालीबॉल, खिलाड़ियों को जर्सी सहित बच्चों को खेल सामग्री का वितरण किया जनचौपाल आयोजित कर उनकी मूलभूत समस्याओं के में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त पदाधिकारी द्वय ने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने के लिये प्रेरित किया तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को निष्पक्षता से निस्तारित करने हेतु निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुखिया महादेव महतो, पूरण महतो, उप मुखिया राजेश महतो, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play