place Current Pin : 822114
Loading...


नव विवाहित युवक के दो मंजिला मकान की छत से कूदकर जान देने मामले में मृतक के परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, केस दर्ज कराया

location_on Gomia access_time 05-Aug-21, 04:07 PM

👁 1092 | toll 827



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी बस्ती में एक नव विवाहित दामाद व्योमकेश के छत से कूदकर पहले घायल बाद में इलाज के दौरान मौत होने के मामले में नव विवाहित युवक के पिता सह जमशेदपुर साकची निवासी चौधरी ब्रम्ह नारायण राम ने अपनी बहू रचना कुमारी, समधी रंजीत कुमार पटवा, समधन रूपा देवी सहित एक अन्य महिला रिश्तेदार रेखा देवी पर युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। चौधरी ब्रम्ह नारायण राम ने थाना प्रभारी को दिए लिखित आवेदन में कहा है कि उन्होंने बीते 9 मई अपने बेटे की शादी हजारी निवासी रंजीत कुमार पटवा की बेटी रचना से किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही रचना मायके आकर रहने लगी। पुलिस को बताया कि 2 अगस्त को मेरा पुत्र व्योमकेश अपनी पत्नी रचना की विदाग़री करने गोमिया के हजारी स्थित अपने ससुराल आया था तथा साढ़े 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि मेरा पुत्र ससुराल में छत से कूद गया है और जख्मी हालत में मेदांता में भर्ती कराने लाया गया है। बताया कि सूचनोपरांत जब वे मेदांता अस्पताल पहुंचे तो उसके पुत्र का शव एम्बुलेंस में पड़ा था। चौधरी ब्रम्ह नारायण राम ने आगे पुलिस को बताया कि इस घटना से पूर्व उसके पुत्र व्योमकेश ने परिजनों फोन पर जानकारी दी थी कि उसके ससुराल वाले उक्त सभी नामजद मेरे पुत्र व्योमकेश को ससुराल घुसने नहीं दे रहे हैं और भद्दी भद्दी गालियां देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। नव विवाहित युवक व्योम के पिता ने इस संबंध में ससुराल पक्ष के उक्त लोगों पर व्योम को जान से मार देने और जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गोमिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play