गोमिया। गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़, रेलवे क्रोसिंग सहित पूरे आसपास के क्षेत्र में शीतलहर से पूरा जनजीवन अस्त—व्यस्त है। कोहरे और धुंध की चादर के चलते सूर्योदय देर से हो रहे हैं। आम जनजीवन के साथ ठंड ने दिहाड़ीदार, मजदूरों, सहित रोजमर्रे की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को सुबह कोहरे की चादर छंटी तो सूर्य की रश्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ठंढ के कारण लोग खासे परेशान रहे. सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा रहा।