place Current Pin : 822114
Loading...


स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों के बलिदान को याद करने का दिन है हूल दिवस : अमृत

location_on Gomia access_time 30-Jun-21, 09:14 PM

👁 631 | toll 345



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। जिला सेखा सांवता सरना समिति की और से बुधवार को हूल दिवस पर एक सादे समारोह का आयोजन आईईएल स्थित फुटबॉल मैदान में किया गया। इस दौरान समिति के नायके (पाहन) रामकुमार हांसदा एवं बाबूचंद बेसरा के द्वारा सिधो कान्हो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष अमृत मरांडी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्‍के छुड़ाने वाले आदिवासियों के संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का यह खास दिन है। जिसे हम हुल दिवस के रूप में मनाते हैं। वीर शहीद सिद्धो-कान्हो को ही इस देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में माना जाता हैं। उन्होंने कहा कि संथाल परगना सहित समस्त झारखंड को समृद्ध और सशक्त बनाना ही ध्येय है। झारखंड का पर्यावरण सापेक्ष विकास, इसकी भाषा और लिपि, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए हम सबका साझा प्रतिबद्ध प्रयास ही इन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है। इस दौरान सिद्धो-कान्हो, फूलो-झानो, तिलका मांझी को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य रूप से रमेश मराण्डी, अर्जुन मराण्डी, शिवचंद मुर्मू, अनिल सोरेन, बालदेव बेसरा, मोतीलाल बेसरा, तालोराम सोरेन, बिनोद मुर्मू, गुलाम सरवर आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play