place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया प्रखंड स्तरीय मनरेगा कर्मचारी संघ का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने रोजगार सेवक बिनय कुमार गुरु

location_on Gomia access_time 26-Jun-21, 04:54 PM

👁 865 | toll 528



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के निर्देशानुसार संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष सैय्यद नन्हें परवेज की अध्यक्षता में पूर्व गठित प्रखंड स्तरीय कमेटी को भंग करते हुए शनिवार को नए ऊर्जावान सदस्यों का चयन करने के लिए मनरेगा कर्मियों की बैठक की गई। बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे जिला सचिव रामेश्वर महतो के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय मनरेगा कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संरक्षक बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष रोजगार सेवक बिनय कुमार गुरु, उपाध्यक्ष विष्णुदेव महतो, सचिव जेई रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार दे, संगठन मंत्री खुलेश्वर महतो और मीडिया प्रभारी शारदा नंद साव सहित एकराम सम्सी को प्रखंड प्रवक्ता के रूप में चयन किया गया। जिला अध्यक्ष सैय्यद नन्हें परवेज ने बताया कि संघ के हक व अधिकार की लड़ाई को लड़ने के लिए मनरेगा कर्मचारी संघ का गठन किया गया। हमारी पूर्व की मांगों को अमल में लाने के लिए संघ को मजबूत किया जाएगा। बताया कि सरकार ने हमलोगों की एक प्रतिशत मांगों को भी पूरा नहीं किया है। बताया कि इस बाबत जिला कमिटी के गठन के लिए गोमिया से दो जीआरएस क्रमशः कपिलदेव रविदास व मुकेश प्रजापति को नामित किया गया है। वहीं बैठक में भोला प्रसाद महतो, मो. मोइनुद्दीन अंसारी, शिवशंकर रविदास, किशोर कुमार, नवीन कुमार, राजकुमार प्रसाद, कौशल किशोर नायक, रूपेश कुमार प्रसाद, चंद्रदीप साव, हेमंत पाल सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य मनरेगा कर्मी भी शामिल थे।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#3
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#4
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM
#5
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर

location_on Nawadih
access_time 02-Feb-21, 08:32 PM

More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play