place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में बरसात के कारण गिरी घर की दीवार, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे से घर को पहुंचा भारी नुकसान, दरारों से सांप सहित जहरीले जीव कर रहे प्रवेश, ख़ौफ़ के साए में गुजरती है जिंदगी

location_on Gomia access_time 20-Jun-21, 09:51 PM

👁 1243 | toll 583



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड कार्यालय से करीब 8 किमी दूर होसिर पश्चिमी पंचायत के राजस्व ग्राम ढेंढे में बारिश के कारण एक एस्बेस्टर सीट के घर की दीवार गिर गई हैं। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर को भारी क्षति पहुंची है। वहीं इस हादसे के बारे में पंचायत प्रधान को भी सूचना दे दी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार होसिर पश्चिमी ग्राम पंचायत के ढेंढे गांव में बारिश के कारण नकुल नायक का घर बारिश की चपेट में आ गया है। इस हादसे के बाद अब परिवार का वघर में रहना किसी खतरे से कम नहीं है। वहीं उक्त परिवार गरीब बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं जिस कारण अब दोनों को घर निर्माण करना भी आसान नहीं है। जबकि घर अब रहने की हालत में नहीं है। वहीं हादसे के बाद भुक्तभोगी परिवार के पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। नकुल नायक की पत्नी सुनीता देवी ने प्रखंड प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उन्हें आर्थिक मदद की जाए ताकि वह फिर से घर का निर्माण कर सकें। पत्नी ने बताया कि बारिश की वजह से सीट के घर घर का दीवार और खाना बनाने वाली जगह जहां सेड बनाया गया था वह गिर गया। परिणामस्वरूप दो कमरे का कच्चा घर भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। घर के अंदर और बाहर की बड़ी-बड़ी दरारों से अब सांप, बिच्छू सहित कई जहरीले जीव घर में प्रवेश कर जाते हैं। बताया कि बावजूद इसके पूरा परिवार ख़ौफ़ के साए में जिंदगी गुजारने को विवश है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति नकुल अंतरजिला हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो में मजदूरी कर किसी प्रकार परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया कि उसके पति के अलावा तीन बड़ी लड़कियां व एक लड़का है, सरकारी राशनकार्ड है मगर उससे भी घर चलाना मुश्किल होता है। वहीं लड़कियों के शादी-विवाह की चिंता अंदर ही अंदर खाए जा रहा है। पीड़ित महिला ने प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार की हालत देखते हुए इसकी हर संभव आर्थिक मदद की जाए। इधर डिपली छानबीन में पता चला है कि पीड़ित परिवार के मुखिया का नाम प्रखंड कार्यालय के आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची में है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play