कैमूर जिले के लाल गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। एएसपी अभियान द्वारा अधौरा के जंगल मे अवैध रूप से बड़े पौमने पर चलाई जा रही देशी शराब शराब की भठ्ठियों को ध्वस्त करते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वही काफी अधिक संख्या में शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की है। साथ ही दुर्गावती नदी के तट में छुपा कर रखे गए 24 क्वींटल महुआ भी बरामद किया गया।