place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में बज्रपात की घटना में एक की मौके पर हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल, घायल का चल रहा इलाज

location_on Gomia access_time 10-Jun-21, 08:01 PM

👁 1408 | toll 840



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती कुंदा पंचायत के ग्राम लावालौंग में गुरुवार की देर शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण हुए तेज बज्रपात से एक 47 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मानको देवी ने बताया कि उनके पति भुनेश्वर महतो (47) एवं गांव के ही मनोज कुमार जानवरों को लेकर खेत से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अचानक मौसम खराब होने से हुई ज़ोरदार आवाज में हुई तेज बज्रपात की चपेट में आ गए। बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही भुनेश्वर महतो की मौत हो गई। जबकि मनोज महतो गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। घायल मनोज का इलाज रामगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है जहां चिकित्सकों ने बताया कि अभी उनकी स्थिति यथावत बनी हुई है। घटना की तत्काल सूचना स्थानीय अनिल कुमार महतो के द्वारा जगेश्वर बिहार थाना पुलिस एवं गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो को दिया गया है। विधायक ने घटना पर अफसोस जताया है वहीं मृतक के आश्रित को मुआवजे की बात कही है। घटना के बाद पत्नी सहित पुत्र अनंतलाल कुमार महतो, घनश्याम महतो, पंचम महतो व पुत्री कदमकली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play