place Current Pin : 822114
Loading...


जजमानी करके तालाब नहाने गए नाई की डूबने से हुई मौत, गोमिया के चतरोचट्टी की घटना

location_on Gomia access_time 06-Jun-21, 04:18 PM

👁 982 | toll 607



Bokaro Status check_circle 1.8 star
Public

गोमिया। बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत चतरोचट्टी में नहाने के क्रम में एक व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी निवासी रामचरण ठाकुर (55) चतरोचट्टी स्थित पिपरा तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान वे तालाब घाट में डुबकी लगाने उतरे। डुबकी लगबे के क्रम में ही वे पानी मे डूब गए। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों लगातार हुए बारिश से तालाब में पानी भर गया है। जिस कारण वह नहाने के क्रम में खुद को संभाल नहीं सका और लबालब पानी से भरे तालाब में डूब गया। चतरोचट्टी पुलिस व परिजनों को डूबने की सूचना दिया गया रामचरण ठाकुर के नहाने के क्रम में तालाब में डूब जाने की सूचना स्थानीय चतरोचट्टी पुलिस एवं उनके परिजनों को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची रामचरण की पत्नी बिलासो देवी ने बताया कि उनके पति पेशे से नाई का काम करते हैं और रविवार को 11 बजे जजमानी करके घर लौटे थे। बताया कि घर लौटने के उपरांत घर से तालाब नहाने जाने की बात कहकर निकले थे। आधे घंटे बाद फोन पर सूचना मिली की उनके पति गहरे तालाब में डूब गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इधर तत्काल सूचना पर सदलबल पहुंचे थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने डूबे रामचरण की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों का सहारा लिया और खोजबीन शुरू की। थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि लगभग एक सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बरामद कर लिया गया गया।चतरोचट्टी थाना प्रभारी विवेक तिवारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक रामचरण ठाकुर की पत्नी ने बताया कि उनका एक बेटा और तीन बेटी है, एक लड़की का विवाह हो चुका है।  वहीं घटना के बाद तालाब एवं आसपास लोगों की भारी तादाद में भीड़ जमा हो गई थी। किसी ने तालाब के घाट निर्माण की बात कही तो किसी ने तालाब में डूबे बांस में फंसने से मौत की वजह बताया। वहीं किसी ने फिसलकर गहरे पानी मे चले जाने की बात की। बहरहाल जितनी मुंह उतनी बात से क्षेत्र में हुई मौत के चर्चाओं का बाजार गर्म है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play