place Current Pin : 822114
Loading...


दोस्तों के साथ नहाने गए पिट्स मॉडर्न का दिव्यांग छात्र कोनार नदी के तेज रफ्तार बहाव में बहा, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे गोमिया विधायक

location_on Gomia access_time 30-May-21, 10:51 PM

👁 1449 | toll 837



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत अंतर्गत सस्बेड़ा जौबेड़ा बस्ती में दोस्तों के साथ कोनार नदी में नहाने गए 17 वर्षीय छात्र की नदी के तेज धार में बहने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार साढ़े ग्यारह बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि जौबेड़ा से दोस्तों के साथ 17 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार यादव उर्फ पिंटू उर्फ गुड्डू कोनार नदी के तट पर नहाने गया था। नदी में बढ़े पानी के बहाव को देख सभी दोस्त नहाने लगे। नहाते हुए अभिषेक तेज बहाव में गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के साथ गया था नहाने दोस्त के पानी में डूबने से बाकी साथ गए लड़के घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना आईईएल पुलिस को दी। स्थानीय अशोक कुमार यादव ने बताया कि आईईएल जौबेड़ा निवासिनी गीता देवी का इकलौता दिव्यांग पुत्र अभिषेक अपने दोस्तों संग कोनार नदी के तट पर नहाने उतरा था। इसीक्रम में पानी का बहाव अति अधिक होने के कारण खुद को संभाल नहीं सका और उसी बहाव में बह गया। बताया कि बाकी के बच्चों ने अभिषेक को बहता देख हो-हल्ला मचाना शुरू किया तो कुछ हीं दूरी पर नहा रहे अन्य लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया, परंतु कुछ ही देर बाद बहता अभिषेक आंखों से ओझल हो गया। बताया कि घटना के तुरंत बाद गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो व पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को सूचना दी गई कि किसी तरह कोनार बांध परियोजना से संपर्क कर कोनार डैम के पानी निकास के लिए खोले गए गेट को बंद कराया जाए। इधर स्थानीय दर्जनों युवक नदी के स्वांग लोहा पुल तक गए परंतु डूबे छात्र का कोई पता नहीं चला इसीक्रम में किसी सीसीएल कर्मी ने परिजनों को सूचना दी कि गोविंदपुर लोहा पुल से किसी युवक को पानी के तेज बहाव में देखा गया है जो बोकारो थर्मल लाल पुल की ओंर जा रहा था। सूचनोपरांत स्थानीय लोग बोकारो थर्मल लाल पुल पहुंचकर भी घंटों छानबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला। बताया कि अभिषेक एक पैर से दिव्यांग व स्थानीय आईईएल स्थित पिट्स मॉडर्न में अध्ययनरत छात्र था। उसके पिता चन्द्रिका यादव का भी देहांत 10 वर्ष पूर्व में हो चुका है। घटना की सूचना पर गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, सीआई सुरेश बर्णवाल, आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी भी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों के जरिए खोजबीन की। कोनार डैम के गेट बंद कराए जाने के घंटों बाद कोनार नदी का जलस्तर कम तो हुआ परंतु शाम होने के कारण खोजने का काम शिथिल पड़ गया। बीडीओ ने बताया कि अगली सुबह पुनः खोजबीन का कार्य शुरू किया जाएगा। पीड़ित के घर पहुंचे गोमिया विधायक छात्र अभिषेक के कोनार नदी के तेज बहाव में बहने की सूचनोपरांत देर शाम गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया। बताया कि स्थानीय गोताखोरों की टीम अगर छात्र को खोजने में विफल होती है तो रांची से विशेष एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि गोताखोरों ने करीब तीन-चार घंटे तक तलाश की, लेकिन अभिषेक नहीं मिला। बताया सोमवार को दिन के उजाले में उसकी खोजबीन फिर से शुरू की जाएगी। अभी तक लड़के की बॉडी नहीं मिली है। इधर घटना के बाद युवक अभिषेक की मां गीता देवी समेत परिजनों में कोहराम है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play