place Current Pin : 822114
Loading...


तीर लगे जंगली सुअर ने आईईपीएल ओरिका के फोर मैन व सिक्योरिटी गार्ड को किया घायल, मची अफरा तफरी

location_on Gomia access_time 26-Dec-22, 11:45 PM

👁 1090 | toll 764



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया आईईएल स्थित आईईपीएल ओरिका बारूद कारखाना में सोमवार को एक जंगली सुअर कंपनी के मेन गेट से अंदर प्रवेश कर दो कर्मचारियों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक फोरमैन संदीप बोस व एक सिक्योरिटी गार्ड चंदन सिंह शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों ने बताया कि एक जंगली सुअर जिसके शरीर में तीर लगा है, दो लोगों को काटकर घायल करते हुए कंपनी कैंपस के अंदर घुस गया है। सुअर ने अंदर घुसने के बाद एक इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के इंचार्ज (फोर मैन) संदीप बोस को पैर, हाथ, जांघ तथा थाई में काटकर घायल कर दिया इंचार्ज संदीप को बचाने के लिए दौड़े सिक्योरिटी गार्ड चंदन सिंह को पैर में काटकर घायल कर दिया है। आनन फानन में दोनों घायलों को अन्य कर्मचारियों के मदद से कंपनी के ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना पर मिलने पहुंचे जीएम व मैनेजर सूचनोपरांत ओरिका कंपनी के जीएम राकेश कुमार व कंपनी के एसईएस मैनेजर रागिब बलाल साबरी दोनों घायलों से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। पदाधिकारी द्वय ने दोनों कर्मचारियों का हौसला अफजाई भी किया। एसईएस मैनेजेर रागिब बलाल साबरी ने पूछे जाने पर बताया कि अचानक एक जंगली सुअर जिसके शरीर में तीर लगा है वह कंपनी के मेन गेट से घुस कर कंपनी के दो कर्मचारियों को घायल कर दिया है। सुरक्षागार्ड सुअर को जंगल की ओर खदेड़ दिया है। फिर सुरक्षा प्रहरियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एकाएक हुई घटना से मैन गेट के अंदर बाहर पूरी तरह अफरा तफरी मची हुई है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play