place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया के अनाथ युवक की कथित तौर पर आत्महत्या मामले में एक सप्ताह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

location_on Gomia access_time 28-Nov-22, 11:09 PM

👁 907 | toll 613



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के कुबरी टोला गांव में बीते 21 नवंबर को फंदे से लटककर एक अनाथ युवक की झूलता मिले शव मामले में घटना के एक सप्ताह बाद चतरोचट्टी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मृतक संदीप कुमार (20) के मामा सह बड़की सीधाबारा निवासी प्रेमचंद महतो ने मृतक के संपत्ति पर कब्जा करने के लिए मृतक के बड़े चाचा बढ़न महतो, चाची मूर्ति देवी, चचेरे भाई सुरेंद्र महतो व प्रदीप महतो पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। चतरोचट्टी थाना पुलिस को दिए आवेदन में आवेदक सह मृतक के मामा प्रेमचंद महतो ने बताया कि मृतक संदीप महतो के पिता भोला महतो की मौत 20 वर्ष पूर्व में ही हो गई थी। तब से सारी जिम्मेदारी मृतक की मां डेगनी देवी पर था परंतु वर्ष 2020 में डेगनी देवी की भी मौत हो गई। जिसके बाद समाज के नियमानुसार भगिना को बड़े चाचा बढ़न महतो के जिम्मा सौंपा गया। बताया कि दो वर्षों से मृतक सह भगिना संदीप प्रदेश कमाने जाने लगा जिसकी कमाई भी बड़े चाचा बढ़न महतो ही लिया करते थे। हाल ही में दुर्गा पूजा में युवक घर लौटा था तब से ही उसके चाचा, चाची व चचेरे भाइयों द्वारा लाखों रुपए कर्ज बताकर प्रताड़ित करने लगे। जबकि पूर्व में हुए सभी खर्च मामा के द्वारा किया गया था। बताया कि इसी बीच बीते 21 नवंबर को मेरे भगना का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। उन्होंने मृतक की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए साजिशन चाचा, चाची व चचेरे भाइयों और हत्या कर शव को टांगने का आरोप लगाते हुए आरोपितों पर नामजद मामला दर्ज कराया है। इधर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play