place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया के सुदूरवर्ती क्षेत्र मुरपा में प्रकृति का पर्व सरहुल मनाया गया

location_on Gomia access_time 21-Mar-22, 09:38 PM

👁 701 | toll 385



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखण्ड के बड़की सीधाबारा पंचायत के ग्राम मुरपा में अशोक बेसरा के नेतृत्व मे आदिवासी समाज के पारम्परिक सरना धर्म स्थल में घुम-धाम से सरहुल पर्व मनाया गया। पूजा ग्राम के नाइके हडाम (पुजारी) महादेव मांझी, मांझी हड़ाम सुनील मांझी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बड़की सीधाबारा पंचायत के समाजसेवी डालचंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। डालचंद महतो ने कहा कि जंगल रखना और जंगल में रहना आदिवासी समाज का धर्म है और यही कारण है कि ये प्रकृति के उपासक कहे जाते हैं। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा जंगली वृक्ष में लगे फूलो और सफेद पगड़ी से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को वार्ड सदस्य अर्जुन गंझू, अनिल कुमार महतो, खेमलाल गंझू, रामनारायण महतो आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सरहाल पुजा समिति के सदस्य साहेब राम मांझी, चाँद बेसरा, संतोष बेसरा, सुनील मांझी, विनोद किस्कु, अनिता देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी, सोहरी देवी, सोनिया देवी, होपन मांझी सहित अन्य मौजूद थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play