कपसा बाबा सरना धोरोम गाढ़ समिति की बैठक संपन्न, माघ पूर्णिमा को पूजा करने व मेला लगाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, तैयारियों को अंतिम रूप देने पर बनी सहमति
गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत स्थित ग्राम देवता से प्रसिद्ध कपसा थान परिसर में रविवार को कपसा बाबा संथाल धोरोम गाढ़ समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता बाबूचंद बेसरा ने किया।
अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता बाबूचंद ने बताया कि यहां ग्राम देवता का निवास है और हमेशा लोगों की मनोकामना सिद्ध होता है। जिस कारण हर साल माघ पूर्णिमा को यहां विधिव्यवस्था से पूजन व मेला का आयोजन किया जाता है।
इस साल भी कोरोना महामारी का ख्याल रखते हुए धोरोम गाढ़ समिति द्वारा पूजा की तैयारी की जा रही है। कहा कि पहले कपसा थान कमिटी विहीन थी कमिटी के आभाव में लोग यहां पहुंचते तो थे परंतु साफ सफाई का अभाव और गंदगी का फैलाव ज्यादा होता था जो अब नहीं होगा।
इसीप्रकार वन और वन्यजीवों को भी क्षति पहुंचाया जाता था। दर्जनों की संख्या में उपस्थित मांझी हड़ाम के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कपसा बाबा सरना धोरोम गाढ़ समिति का गठन किया गया है। कहा कि बैठक में पूजा व मेला लगाने की विस्तृत रूप रेखा तैयार किया गया है, जो कोरोना गाइडलाइंस के तहत मनाया जाएगा।
मौके पर समिति के अध्यक्ष बालदेव बेसरा, सचिव अजित किस्कु, कोषाध्यक्ष अर्जुन मरांडी, पुजारी देबू मरांडी, मांझी बाबा शिवनारायण मांझी, विनोद हांसदा, बाबूदास टुडू, अर्जुन मरांडी, सुनिन मुर्मू, बाबूचंद बेसरा, अमृत मरांडी, चारो बास्के, संझुल मुर्मू, करमचंद मांझी, बाबूलाल मांझी, बाबूचंद बेसरा, रामजी हांसदा, ईश्वर चंद मांझी, फेनिराम हेम्ब्रम, रामकुमार हांसदा सहित आसपास के सभी संथाल गांव से मांझी हड़ाम उपस्थित थे।