place Current Pin : 822114
Loading...


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गोमिया में आदिबासी कुड़मि समाज का एक दिवसीय जडुवाहि कार्यक्रम हुआ संपन्न

location_on Gomia access_time 14-Nov-21, 11:18 PM

👁 502 | toll 338



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के हुरलुंग पंचायत स्थित हुरलुंग फुटबॉल मैदान में रविवार को आदिबासी कुड़मि समाज गोमिया प्रखंड कमिटी के द्वारा एक दिवसीय जडुवाहि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष आनंद सागर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद सागर ने कहा कि कुड़मी जनजाति समुदाय के भाषा, साहित्य, संस्कृति, परंपरागत नियम, 12 मास 13 पर्व, नेग नेगाचारी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनगणना 2021-22 मे कुड़मी जनजाति समुदाय को भाषा - कुड़माली को सरना धर्म दर्ज कराने की बात कही। वहीं सरकार से कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की। कार्यक्रम को कुड़मी समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं क्रमशः केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो, हजारीबाग के जिलाध्यक्ष विष्णुगढ़ के जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल, निरंजन महतो आदि ने संबोधित किया। मौके पर सुशील महतो, प्रेमचंद महतो, जय नाथ महतो, दिलीप कुमार महतो, महादेव महतो, नेताजी उमाशंकर महतो, राजीव कुमार मन, गोविंद महतो, धनपत महतो, तिलक राज, रोहित महतो,अर्जुन महतो, दुलारचंद महतो, सुरेश महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन टेकलाल महतो ने किया।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play