place Current Pin : 822114
Loading...


चुट्टे में शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमिपूजन, जल्द शुरू होगा मंदिर निर्माण

location_on Gomia, Chutte access_time 27-Dec-20, 09:12 PM

👁 833 | toll 496



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे पंचायत के तुइयो गांव में सार्वजनिक शिव मंदिर निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। इस निमित्त मंदिर निर्माण के लिए पंडित बसंत पांडेय द्वारा उद्घोषित वैदिक मंत्रोच्चारण बीच क्षेत्र के समाजसेवी भुनेश्वर महतो एवं उनकी पत्नी गीता देवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। भुनेश्वर महतो ने कहा कि देवों के देव महादेव का कृपा लाभ ग्रामवासियों को मिल रहा है। भोलेनाथ पर आस्था रखने वाले भक्तजनों की इच्छा है कि तुइयो गांव में भव्य शिव मंदिर का निर्माण हो। शिव मंदिर का निर्माण हो जाने पर भोलेनाथ के भक्त, माता एवं बहने गांव में ही पूजा-पाठ कर सकेंगे। जल्द ही मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गांव के आसपास मंदिर न होने के कारण दूर दराज तक पूजा करने के लिए जाना पड़ता है। मौके पर डब्लू महतो, गिरिधारी महतो, तालेश्वर महतो, खरपत महतो, गोविंद महतो, झरीलाल महतो, रामदेव महतो, दिनेश महतो एवं ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य आरंभ किया।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play