place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में किसानों के धान खरीद राशि के जल्द भुगतान के लिए भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

location_on Gomia access_time 18-Jun-21, 10:47 AM

👁 643 | toll 371



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया के होसिर देवीपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति के नेतृत्व व दर्जनों किसानों की मौजूदगी में पैक्स द्वारा किसानों के धान क्रय की राशि शीघ्र भुगतान करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काफी संख्या में किसानों को उनके बेचे गये धान के अनुरूप राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा कई किसान अब भी धान के बदले मिलने वाली राशि से वंचित हैं। कहा कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शुक्रवार को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया है। कहा कि सरकार को निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बेचना किसानों को महंगे पड़ रहा है। धान के बदले 15 दिनों में किसानों को भुगतान का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को छः माह के बाद भी भुगतान नहीं मिला है। सरकार के समर्थन मूल्य के साथ-साथ प्रति क्विंटल बोनस के लिहाज से करीब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की राशि किसानों को दी जानी है। हालांकि पिछले छः माह से किसानों को यह राशि नहीं मिल पा रही है। कहा कि पर्व त्यौहारों के साथ-साथ किसानों के समक्ष शादी-विवाह को लेकर भी पैसे की समस्या आ रही है। वे लगातार पैक्सों का चक्कर काट रहे है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि यदि किसानों के धान खरीद की राशि जल्द भुगतान नहीं की जाती है तो बाध्य होकर जल्द ही आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। मौके पर साड़म मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, साड़म मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन कुमार, साड़म मंडल उपाध्यक्ष तारमेश्वर प्रजापति, रामदयाल साव, सुनील प्रजापति, नारायण रविदास, अजय प्रजापति, चंदू प्रजापति, सुनील कुमार साव, रमन यादव, कुंवर सिंह, पप्पू प्रसाद आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play