place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में मोटर लेबर यूनियन (इंटक) की नई कमेटी का हुआ गठन, मजदूर यूनियन इंटक का होगा विस्तार

location_on Gomia access_time 23-Dec-20, 06:11 PM

👁 1130 | toll 525



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया के स्वांग स्थित नेहरू उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में बुधवार को बेरमो कथारा क्षेत्र के मोटर लेबर यूनियन इंटक की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें गोमिया क्षेत्र के दर्जनों सवारी वाहन चालक, उप चालक व गाड़ी मालिक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इंटक के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया। अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि गोमिया क्षेत्र के वाहन चालक अब एक जुट हो और परस्पर अन्यान्य क्षेत्रों के इंटक कमिटी से जुड़े और आपसी सुख दु:ख में सहभागी बने। इस दौरान उपस्थित सभी वाहन चालकों ने भी उनकी बात पर सहमति जताई और इंटक की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात सामुहिक चुनाव के माध्यम से सर्वसम्मति से गोमिया मोटर लेबर यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए किरण जयसवाल, उपाध्यक्ष के लिए मो. रहमान, सचिव सोनू साव, उप सचिव खिरोधर यादव, कोषाध्यक्ष के लिए पप्पू अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष मनोज रविदास को चुना गया। बैठक को कथारा मोटर लेबर यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल रहीम, सचिव चंदन सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर रवि कुमार, राजेश यादव, नवीन सोनी, संजय प्रजापति, प्रमोद रवानी, संतोष रविदास, पंचम कुमार, मिंटू कुमार, पलटू साव, संतोष साव, सुनील कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार, निर्मल कुमार दास आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play