place Current Pin : 822114
Loading...


सड़क दुर्घटना में एक युवक के सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

location_on Gomia access_time 02-Jun-21, 10:39 PM

👁 1263 | toll 787



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया से सात किलोमीटर दूर नेरकी पंचायत के सदारो मोड़ में मोटरसाइकिल व ट्रक में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी महिला रिश्तेदार अनिता देवी ने बताया कि घायल कैलाश प्रजापति के 24 वर्षीय पुत्र मनोज प्रजापति व मृतक किसुन मुंडा के 26 वर्षीय पुत्र संतोष मुंडा दोनों पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कंजकीरो मोदी टोला के रहने वाले हैं। दोनों कंजकीरो से विष्णुगढ़ की ओंर जा रहे थे। वहीं ट्रक भी विष्णुगढ़ की ओंर ही जा रहा था। महिला के अनुसार मोटरसाइकिल सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। तेज रफ्तार और तीखा मोड़ होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें युवक संतोष के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं साथ बैठे एक अन्य युवक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया है। विष्णुगढ़ थाना के प्रभारी थाना प्रभारी भागीरथ पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों और विष्णुगढ़ पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर मामले में कार्रवाई कर रही है। मौके पर पहुंची विष्णुगढ़ पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को विष्णुगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनसेट में मृतक का फ़ाइल फोटो।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play