गढ़वा : रविवार को सदर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के समक्ष झामुमो के 100 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सभी नए सदस्यों का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार के शासन से तंग आ चुकी है और चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक और मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने गढ़वा को अपनी जागीर समझ लिया है और यहां के लोगों को गुलामी की मानसिकता में जीने के लिए मजबूर कर दिया है। तिवारी ने वादा किया कि वे जनता के सहयोग से गढ़वा को इस मानसिकता से आजाद कराएंगे।
तिवारी ने आगे कहा कि मंत्री और झामुमो कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के कारण लोग गलत का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। मंत्री के कार्यकाल के दौरान सैकड़ों निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया है और गढ़वा को अपराध की ओर धकेला जा रहा है।
भाजपा में शामिल होने वालों में इस्तेखार अंसारी, सतार अंसारी, सुलेमान अंसारी, अमरेज अंसारी, समसाद अंसारी, असलम अंसारी, सलामत अंसारी, अख्तर अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मुख्तार अंसारी, अफजल अंसारी, जबार अंसारी, नौसाद अंसारी, अफरोज खान, इकरार अंसारी, इमरान अंसारी, इसराफिल अंसारी, नुस्लाह अंसारी, सदाम अंसारी, रहीश अंसारी, कुदुस अंसारी सहित एक सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे।