whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21033675
Loading...


भाजपा की युवा आक्रोश रैली की तैयारी: झामुमो सरकार के खिलाफ हेमंत सोरेन के आवास का घेराव 23 अगस्त को

location_on गढ़वा access_time 18-Aug-24, 04:56 PM visibility 530
Share



भाजपा की युवा आक्रोश रैली की तैयारी: झामुमो सरकार के खिलाफ हेमंत सोरेन के आवास का घेराव 23 अगस्त को
जिला कार्यालय में बैठक करते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले युवा आक्रोश मार्च और 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर निकाले जाने वाले मशाल जुलूस सहित अन्य कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड में युवाओं का आक्रोश झामुमो सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली के माध्यम से भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने झामुमो सरकार को धोखेबाज बताते हुए कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा पूरी तरह से तैयार हैं।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छल किया है, जिसे अब झारखंड के युवा सहन नहीं करेंगे। उन्होंने भ्रष्ट सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रमणि धर दुबे, राजीव राज तिवारी, उमेन्द्र यादव, रितेश चौबे, मधुलता कुमारी, ओमप्रकाश गुप्ता, बबलु पटवा, चंदन जायसवाल, विनोद जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता देवी, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, परीक्षित तिवारी, बजरंग प्रसाद, राजकुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश दास, जितेन्द्र चंद्रवंशी, बलराम यादव, कुमार कनिष्क, रुपु महतो, मनोज जायसवाल, राजेश्वर ठाकुर, शशि रंजन दुबे, बलजीत सोनी, संध्याकर विश्वकर्मा, दिलीप यादव, नंदु चौधरी, जय प्रकाश यादव, विकास पाण्डेय, शिवलाल सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#2
नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

#3
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

#4
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#5
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play