गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के निर्देशानुसार रंका प्रखंड के उत्तरी मंडल में तीनों विंगो के लिए 51 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया।
इसमें मेन मोर्चा की कमेटी में सुनील माली को अध्यक्ष, शिव शंकर प्रसाद सोनी को सचिव, और विवेक चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, नरेश भुइनया, रामदेव राम, उमेश भुइया, शम्भू ठाकुर, अनीश अंसारी, और डॉ. फखरुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
महिला मोर्चा के लिए पूनम देवी को अध्यक्ष और उषा देवी को सचिव बनाया गया। संगीता देवी और बबिता देवी को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया।
युवा मोर्चा में विश्वनाथ यादव को अध्यक्ष, मनोज कुमार राम को सचिव, और कृष्णा सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वकील अंसारी, महेश कोरवा, मुबारक अंसारी, लल्लू प्रसाद यादव, बिनोद सिंह, और अनिल सिंह को उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में बाबुल सिंह, सुलपानी सिंह, डॉ. गौरी शंकर प्रसाद, अकबर अंसारी, दुःखन प्रसाद सोनी, और सुग्रीव सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थी।