whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21033719
Loading...


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 51 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का किया गया वितरण

location_on गढ़वा access_time 09-Aug-24, 03:41 PM visibility 1108
Share



विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 51 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का किया गया वितरण
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ करते मंत्री मिथलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,झारखंड सरकार ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में "अबुआ बीर अबुआ दिशोम" वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया। इससे पूर्व माननीय मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। माननीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत परंपरागत रूप से वनों पर आश्रित रहने वाले अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समुदाय के लोगों के जीवन यापन तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वन भूमि पर साग सब्जी, तेंदूपत्ता, सेरोई, सुखी लकड़ियां, मछली, लघु वन उपज के संग्रहण के साथ-साथ खेल का मैदान, शमशान, कब्रिस्तान, सरना अथवा पूजा स्थल इत्यादि के अति अनिवार्य आवश्यकता को विधिक मान्यता प्रदान करने हेतु झारखंड सरकार के द्वारा “अबुआ बीर अबुआ दिशोम” अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर 2023 में की गई थी।
इसी अभियान के क्रम में पुनः वर्ष 2024 में पूरे झारखंड राज्य में वन पर परंपरागत रूप से निर्भर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य समुदायों को उनके हक और अधिकार को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे राज्य के सभी 24 जिलों में प्रथम चरण में अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा को वितरित करने का आदेश माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा दिया गया था। वन अधिकार अधिनियम के तहत गढ़वा जिले में वर्ष 2009 से दिसंबर 2023 तक 1224 व्यक्तिगत पट्टा एवं 320 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया था, जिसका कुल रकवा 18286.21 एकड़ था। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के आदेश के अनुपालन में केवल वर्तमान वर्ष 2024-25 में आज 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कुल 51 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया है,  जिसका कुल रकवा 39,000 एकड़ से अधिक है।
वनों पर परंपरागत रूप से आश्रित रहने वाले अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समुदायों के लिए उनके वनअधिकार को मान्यता देने करने के लिए यह अभी तक का सबसे बड़ा कदम है, जिसमें गढ़वा जिले ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, डीएफओ दक्षिणी, कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये लाभुक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#2
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

#3
नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

#4
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#5
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play