गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा डैम से 70 वर्षीय सीताराम शव बरामद किया गया। मृतक पनघटवा टोले का ही रहने वाला था।
बताया जाता है कि मृतक रोज डैम से मछली निकालकर बाजार में बेचकर जीवनयापन करता था। रोज रात में जाल लगाना और अहले सुबह मछली निकालना उसकी दिनचर्या थी। गुरुवार की सुबह भी वह डैम पर गया और काफी देर तक नहीं लौटा तो घरवालों नें खोज खबर ली। नाव से पूरे डैम में टोह लेने पर सीताराम का शव मिला। उसके दोनो पैर में मछली का जाल बेतरतीब फंसा हुआ था और संभवत: वह उसी से उलझ कर डूब गया।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है