whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174671 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मोहम्मद रफी की 44वीं पुण्यतिथि पर सुरमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-24, 01:46 PM visibility 682
Share



मोहम्मद रफी की 44वीं पुण्यतिथि पर सुरमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
सुर सम्राट मोहम्मद रफी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते स्थानीय कलाकर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 31 जुलाई 2024 को सुर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सारेगामा म्यूज़िकल कारवां एवम् सारेगामा रिकॉर्डिंग स्टूडियो के तत्वाधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन सोनपुरवा स्थित आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मो. रफी साहब के फोटो पर समाजसेवी सह राजद प्रदेश महासचिव पंकज कुमार चौबे, आयोजनकर्ता संस्था के निदेशक सह गायक उमेश विश्वकर्मा, संस्था के ऑर्गेनाइजर सह उद्घोषक अरुण कुमार पांडेय, भारतीय समाज पार्टी के नेता याकुब इकबाल, प्रभा विश्वकर्मा, राधा रावत द्वारा संयुक्त रूप से की गई। गीतों भरी इस कार्यक्रम में याकुब इकबाल ने एकल गीत "दिल का सुना साज तराना ढूंढेगा" और "जाने हम सड़क के लोगों से महलों वाले क्यूं जलते हैं" प्रस्तुत किए।
Advertisement
तत्पश्चात पंकज कुमार चौबे ने "क्या हुआ तेरा वादा" और "मुझे तेरी मुहब्बत का सहारा मिल गया होता" गाकर सबका मन मोह लिया। उमेश विश्वकर्मा ने "सौ बार जनम लेंगे सौ बार फना होंगे" और "तुझको पुकारे मेरा प्यार" प्रस्तुत किया। विजय प्रताप देव ने "पत्थर के सनम तुझे हमने मोहब्बत का खुदा जाना" और "कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आंखों की" गाया। अरुण कुमार पांडेय ने "दूर रहकर न करो बात करीब आ जाओ" प्रस्तुत किया और फिर प्रभा विश्वकर्मा के साथ "लागी छूटे ना अब तो सनम चाहे जाए जिया तेरी कसम" गाया। उमेश विश्वकर्मा और प्रभा विश्वकर्मा ने युगल गीत "ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें" और "कैसे कोई जानें भला जीवन की ताबीर" गाकर सबका मन जीत लिया।
Advertisement
अरुण कुमार पांडेय और प्रभा विश्वकर्मा ने युगल गीत "एक तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है" और "जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा" प्रस्तुत किया। विजय प्रताप देव ने "मस्त बहारों का मैं आशिक" और याकुब इकबाल ने "तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है" गाकर समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में गढ़वा के मशहूर समाजसेवी सह निशुल्क कपड़ा बैंक के प्रोपराइटर शौकत खान जी, शशि आर्ट सह फ्लैक्स बोर्ड के शशिकांत शर्मा, गढ़वा के मशहूर गायक कलाकार बसंत कुमार रवि, राधा रावत, सात्विक, लौकिक, मौलिक, आदित्य, रेयाद आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोहम्मद रफी साहब को सुरमयी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play