केतार : भाजपा मंडल केतार ने क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही को बधाई दिया है। मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद एवं जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि पुल स्वीकृत हो जाने से लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
इस पुल का लोगों द्वारा काफी वर्षों से मांग किया जा रहा था। विधायक भानु के अथक प्रयास के बाद केतार प्रखंड में पहला मोटंगवा और दूसरा चौरा पंडा नदी पर पुल की स्वीकृति बहुत कड़ी संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी विधायक लगातार प्रयासों से अपने विधानसभा क्षेत्र में छह पुल की स्वीकृति दिलाया।
मौके पर पूर्व मुखिया गुड्डन पासवान, उपेंद्र बैठा, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, जोखू राम, बीसीसी राजकुमार पासवान, रामा बैठा, प्रहलाद बैठा, उदय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।