गढ़वा : झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन के आह्वान पर गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत मझिआंव व नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में कार्य कर रहे दैनिक संविदा कर्मियों ने गढ़वा जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने नियमितीकरण के समर्थन में शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही झारखंड सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। मशाल जुलूस नगर परिषद कार्यालय से मुख्य पथ में निकाला गया।
मशाल जुलूस में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश राम, सचिव अमित कुशवाहा, उपाध्यक्ष असादुल्लाह अंसारी, रामानुज प्रसाद, संगठन मंत्री अनिल कुमार रवि, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष विकास कुमार दुबे, महामंत्री राजकुमार, अमित कुमार पाठक, अनूप तिवारी, हरिओम कुमार राजू राम, चानो देवी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी, कुंडल यादव बबीता, विष्णु कुमार, उत्तम, विजय सचिन, रूबी आदि शामिल हुए।