whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21044045
Loading...


गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा ने जनता के दिलों में बनाई जगह, विधानसभा चुनाव में मिल सकता है लाभ

location_on गढ़वा access_time 28-Jul-24, 06:03 PM visibility 360
Share



गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा ने जनता के दिलों में बनाई जगह, विधानसभा चुनाव में मिल सकता है लाभ
परिवर्तन यात्रा के दौरान गिरिनाथ सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



-जनता के दिलों में बसे गिरिनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा से बढ़ी लोकप्रियता गढ़वा : विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों का जनता द्वारा चुना जाना बेहद आवश्यक है। चुनाव जीतने के बाद वे जनता के सारे कार्य आसानी से कर पाते हैं, परंतु बहुत कम ऐसे जनप्रतिनिधि देखने को मिलते हैं जो पद पर न रहते हुए भी सदैव जनता के मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानता हो और समाधान हेतु सदैव चिंतित रहता हो। लंबे समय से सत्ता से दूर होने के बावजूद सूबे के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस के हितों का सदैव समाधान करते दिखते रहते हैं। निश्चित तौर पर आने वाला विधानसभा चुनाव उनके पक्ष में होगा और जनता इनके द्वारा किए गए सारे कार्यों का इनाम इन्हें जरूर देगी।
अपने परिवर्तन यात्रा के दौरान गिरिनाथ सिंह ने जनता के साथ सदैव जुड़े रहे, उनकी समस्याओं को जाना, यथासंभव समाधान की ओर कदम बढ़ाया और बहुत सारे छोटे-बड़े मुद्दों को सुलझाया भी। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि जो व्यक्ति बिना पद के अपनी क्रियाशीलता के बदौलत जनता के दिल-दिमाग में अपनी जगह बना चुका है, वैसे लोग जीतने के बाद सदैव विकास के लिए ही चिंतित दिखाई देंगे। आज परिवर्तन यात्रा मुख्य रूप से मेराल प्रखंड के पंचायत पडुआ के सभी गाँवों में आयोजित की गई। परिवर्तन यात्रा में अवध सिंह, पारस यादव, सुनील चंद्रवंशी, पवन जयसवाल, विगण यादव, रामपरवेश राम, अखिलेश तिवारी, महेंद्र राम, सूरज कुमार, गायत्री देवी, दुर्गा वार्ड सदस्य, फूला देवी, मनोज राम, लालसू यादव, मानमती देवी, राम सरन राम, गिरजा चंद्रवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थी।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play