गढ़वा शहर में 3 घँटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
गढ़वा : गढ़वा शहर के दोनों विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पुराना एवं नया) की विद्युत आपूर्ति कल दिनांक 13 जून 2024, गुरुवार को बाधित रहेगी। यह बाधा सुबह 6:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक रहेगी।
कनीय विद्युत अभियंता महादेव महतो ने बताया कि 33 केभी गढ़वा 01 फीडर में मरम्मती एवं पोल गाड़ने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह अस्थायी बाधा उत्पन्न होगी। इस दौरान, सभी विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे अपने घरों में पानी भरने का कार्य आज रात के समय या कल सुबह 6:30 बजे से पहले कर लें, ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
महादेव महतो ने उपभोक्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आवश्यक कार्य विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।