पांडू/पलामू :
जिले के पांडू मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीते शाम 7:15 बजे भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण लिए जाने का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से पांडू बाजार के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सामने देखा और एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संध्या सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि कृष्णविजय सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, अयोध्या ठाकुर, कन्हाई राम व सोनी देवी, मंडल मंत्री श्यामकिशोर सिंह, सुखदेव राम, धनजय कुमार गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, भाजपा नेता सतेंद्र पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, अंकित सिंह, प्रदुमन विश्वकर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सनी कुमार सिंह, एससी मोर्चा महामंत्री सतीश पासवान, मंडल कार्यसमिति सदस्य मनोज राम, मिथुन शाह, ललेश सिंह, बिरन भुइया, भूपेण पाण्डेय, वीर बहादुर सिंह नागेन्द्र पाल, दुदुन सिंह, मुना पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, पिंटू पाण्डेय, शिवनाथ साव, दीपक कश्यप, मुनीब चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह, विक्की प्रजापति, विनोद प्रजापति सहित अन्य कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।