whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21046081
Loading...


जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से छात्रों के हित में विद्यालय की समय सारिणी में परिवर्तन की मांग

location_on गढ़वा access_time 08-Jun-24, 06:05 PM visibility 298
Share



जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से छात्रों के हित में विद्यालय की समय सारिणी में परिवर्तन की मांग
सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष झारोटेफ गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष-सह-व्याख्याता सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन एवम् जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा से वर्तमान समय में आग उगलती धूप और भीषण गर्मी के मद्देनजर समाचारपत्रों के माध्यम से यह आग्रह किया है कि छात्र हित में जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन कर प्रातः 07 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक निर्धारित कर दिया जाए। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस बाबत बताया कि वर्तमान समय में भी इस जिले में हीट वेव का असर है जिससे यहां का तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। जिससे आए दिनों कई लोगों की मौत,चमगादड़ों की मौत एवम् बंदरों की मौत की खबरें आ रही है।
इस चिलचिलाती धूप एवम् अधिकतम तापमान के बीच ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुल जाने से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी विद्यालयों में प्रायः गरीब तबके के बच्चे बिना भोजन/नाश्ता किए विद्यालय आ जाते हैं। फिर विद्यालय से छुट्टी के पश्चात बीच दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में घर जाना पड़ता है जिससे उन्हें सनस्ट्रोक लगने की प्रबल सम्भावना बनती है। वैसे पब्लिक स्कूल एसोशिएसन गढ़वा ने भी प्राइमरी सेक्शन के क्लासेस को सस्पेंड कर दिया है और अपर प्राइमरी क्लासेस के समय सारिणी में भी आमूलचूल परिवर्तन भी कर दिया है। अतः जिला प्रशासन(उपायुक्त गढ़वा)एवम् शिक्षा विभाग(डीईओ गढ़वा) गढ़वा से आग्रह किया है कि मौसम में वांछित परिवर्तन से पूर्व तक वर्तमान अवधि में जिले में चिलचिलाती धूप, बेतहाशा वृद्धि हो रही तापमान एवम् भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र हित में विद्यालय की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन कर दिया जाय ताकि छात्रों को सुविधा हो सके।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play